तीन मई तक समर्थ पोर्टल पर महाविद्यालय अपलोड करें अंक
Bareily News - एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातक स्तर पर पहले सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। कुछ महाविद्यालयों ने आंतरिक और बाह्य प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए हैं, जिसके कारण परीक्षाफल अपूर्ण है। परीक्षा नियंत्रक ने प्राचार्यों से अंक अपलोड करने की अपील की है।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा समर्थ पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2025-26 स्नातक स्तर पर प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया जा चुका है। महाविद्यालयों द्वारा स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीबीए रिटेल, हेल्थ केयर, बीएससी गृह विज्ञान एवं परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर 2026 के आंतरिक, बाह्य प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक कुछ महाविद्यालयों द्वारा समर्थ पोर्टल पर अपलोड नहीं करने के कारण परीक्षाफल अपूर्ण प्रदर्शित हो रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने सभी प्राचार्यों से अनुरोध किया है कि वह अपने स्तर से यह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी छात्र-छात्राओं के आंतरिक, ब्राह्म प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड किए जाने को 30 अप्रैल से तीन मई के बीच समर्थ पोर्टल दोबारा खोला गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


