सीएसआईटी के 10 छात्रों का इंटर्नशिप ड्राइव में हुआ चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सीएसआईटी विभाग के छात्रों ने इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ड्राइव में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सॉफ्टप्रो इंडिया द्वारा आयोजित ड्राइव में 10 छात्रों का चयन हुआ। इसके अतिरिक्त, अन्य कंपनियों द्वारा भी छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए गए। अगले चरण के लिए 27 छात्रों का चयन किया गया है।

सीएसआईटी के 10 छात्रों का इंटर्नशिप ड्राइव में हुआ चयन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सीएसआईटी विभाग के छात्रों ने इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सॉफ्टप्रो इंडिया नोएडा द्वारा आयोजित निःशुल्क इंटर्नशिप ड्राइव में विभाग के 10 छात्रों का चयन हुआ। ये छात्र बीटेक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा एमसीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के हैं। इस ड्राइव के लिए लिखित परीक्षा 17 मार्च को हुई थी। कंपनी की ओर से सीईओ याशी अस्थाना, एचआर मैनेजर अक्षत पाठक उपस्थित रहे। चयनित छात्रों में बुशरा तैय्यब, प्रांजल यादव, राज रोशन, ईशिका, रूपाली, अर्पित, सचिन, उत्कर्ष कटियार, आदित्य प्रताप एवं नैंसी शुक्ला शामिल हैं। फरवरी माह में प्रोडेस्क आईटी, नोएडा द्वारा पांच छात्रों का फ्रंट एंड डेवलपर वह एचआर एग्जीक्यूटिव के रोल के लिए चयन किया गया, जबकि चार छात्रों को फुल स्टैक डेवलपर एवं एचआर इंटर्न के रूप में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया गया।

इसी क्रम में सीएसआईटी विभाग द्वारा 24 अप्रैल को एक अन्य इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन हुआ, जिसमें डिजीटेक इनोवेशंस कंसल्टेंट ग्रेटर नोएडा की इकाई की टीम ने दौरा किया। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नितेंद्र मोहन एवं एचआर मैनेजर कोमिला उपस्थित रहीं। टीम द्वारा हैंड्स-ऑन वर्कशॉप आयोजित की गई तथा ऑनलाइन परीक्षा संपन्न कराई गई। इस परीक्षा में 102 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से शीर्ष 27 छात्रों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है। चयनित छात्रों का इंटरव्यू राउंड आयोजित किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. विनय ऋषिवाल, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. मनोज कुमार समेत अन्य रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।