Bareily News: ग्रामीण विद्यार्थियों की प्रतिभाओं के विकास को मिला सशक्त मंच

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह पर गोद लिए गए गांवों में 1 से 15 जुलाई तक शैक्षिक, कलात्मक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण छात्रों में प्रतिभा पहचानना, अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

ग्रामीण विद्यार्थियों की प्रतिभाओं के विकास को मिला सशक्त मंच

Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर दीक्षोत्सव के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में एक से 15 जुलाई तक विविध शैक्षिक, कलात्मक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं का उद्देश्य

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में निहित प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रदान करना तथा उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर  चित्रकला, भाषण, कहानी कथन, देशभक्ति गीत, कविता पाठ, लोक नृत्य, निबंध लेखन सहित अनेक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास, ‎कलात्मक एवं भाषायी दक्षता तथा सांस्कृतिक चेतना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

छात्रों की भागीदारी

इनके माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, सहयोग, नेतृत्व एवं रचनात्मक चिंतन की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय ने बताया कि 15 दिवसीय कार्यक्रमों की इस श्रृंखला के सफल आयोजन के बाद आज इसका औपचारिक समापन हो गया। विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं अनुशासन के साथ इसमें सहभागिता की। इन गतिविधियों ने न केवल उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान किया, बल्कि उनमें भारतीय संस्कृति, सामाजिक उत्तरदायित्व, टीम भावना तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

सामान्य प्रश्न

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य क्या था?
इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में निहित प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रदान करना तथा उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना रहा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।