बरेली कॉलेज में बीबीए छठें सेमेस्टर की परीक्षा के 10 पेपर कम पहुंचे

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में लापरवाही सामने आई है। बरेली कॉलेज में बीबीए छठें सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान 10 प्रश्नपत्र कम पड़ने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया और परीक्षा को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया। कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय को मामले की सूचना दी है।

बरेली कॉलेज में बीबीए छठें सेमेस्टर की परीक्षा के 10 पेपर कम पहुंचे

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में लगातार लापरवाही सामने आ रही है। बरेली कॉलेज में रविवार को तृतीय पाली में बीबीए छठें सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान 10 पेपर कम पड़ने से समय अफरा-तफरी का माहौल बना। बीबीए परीक्षा के 10 प्रश्नपत्र कम पहुंच गए। विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए प्रश्नपत्रों की कमी का पता छात्रों के परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद चला। जिससे कुछ समय के लिए परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। स्थिति की जानकारी मिलते ही परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल मामले को संभालने का प्रयास किया। बरेली कॉलेज में तृतीय पाली परीक्षा के एसएस प्रो. आंनद लखटकिया ने बताया कि विश्वविद्यालय से भेजे गए प्रश्नपत्र अंतिम समय पर कम पाए गए।

जिसके कारण अस्थायी असुविधा उत्पन्न हुई। हालांकि, सूझबूझ और तत्परता के चलते स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। उपलब्ध प्रश्नपत्रों के अनुसार परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया गया और छात्रों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की सूचना विश्वविद्यालय को भेजी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।