Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMission Shakti Phase 5 0 Poetry Competition at Ruhelkhand University Celebrates Women s Empowerment
विवि के सांस्कृतिक केंद्र में स्वरचित गीत-कविता प्रतियोगिता का आयोजन

विवि के सांस्कृतिक केंद्र में स्वरचित गीत-कविता प्रतियोगिता का आयोजन

संक्षेप:

Bareily News - फोटो-अजय प्रताप मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्वरचित कविता प्रतियोगिता आयोजन का किया गया

Nov 21, 2025 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्वरचित कविता प्रतियोगिता आयोजन का किया गया। जिसमें गीतों और कविताओं में नारी सम्मान का स्वर उभरा। विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र द्वारा कुलपति प्रो. केपी सिंह के संरक्षण में चार दिवसीय प्रतियोगिताओं की श्रृंखला का आयोजन चल रहा है। तीसरे दिन मंगलवार को नारी सम्मान विषय पर स्वरचित गीत और कविता लेखन प्रतियोगिता संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने भावों की अभिव्यक्ति कविता लेखन के माध्यम से की। सांस्कृतिक गतिविधि समन्वयक डॉ. ज्योति पांडेय ने बताया, मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कविता, भाषण, चित्रकला और स्लोगन लेखन प्रतियोगितायेंआयोजित करने का उद्देश्य युवा पीढ़ी में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और स्वाबलंबन की भावना विकसित करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह स्वरचित गीत और कविता प्रतियोगिताएं मौलिक विचारों और लेखन के माध्यम से व्यक्त करने हेतु मंच है, जो भविष्य में कवि और कवयित्रियों का निर्माण करने में सहायक होगा। आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी अभिव्यक्ति, कल्पनाशीलता और रचनात्मकता दिखाने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। कविता प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. रीना पंत ने बताया, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को विश्वविद्यालय परिसर से 20 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। महिला सम्मान , सुरक्षा और उपलब्धियों को अपने कविता में प्रस्तुत किया। कार्यक्रमों के सफल आयोजन में कुलसचिव हरीश चंद, डॉ. रीना पंत, डॉ. इंदरप्रीत कौर , डॉ. अतुल कटियार, मीडिया सेल से डॉ .अमित कुमार सिंह और तपन वर्मा का विशेष सहयोग रहा।