लुधियाना काम पर गया युवक लापता
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - फतेहगंज पूर्वी के रामऔतार ने पुलिस को बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा मुनीश दो महीने पहले लुधियाना में नौकरी करने गया था और वापस नहीं आया। उसने गांव के लोगों से फोन कर पचास हजार रुपए मंगवाए हैं, लेकिन अब उसका फोन रिसीव नहीं हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।

फतेहगंज पूर्वी। गांव अशोकपुर निवासी रामऔतार ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा मुनीश दो महीने पहले लुधियाना में नौकरी करने गया था लेकिन वापस नहीं आया। उसने मोबाइल नंबर से गांव के लोगों से ऑनलाइन पैसे मंगाए। बेटा गांव के लोगों से फोनकर पचास हजार रुपए मंगवा चुका है। लेकिन फोन रिसीव नहीं किया है। रामऔतार ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि जांच की जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


