परीक्षा देने निकली छात्रा को ले गया युवक, रिपोर्ट

Mar 12, 2026 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - नवाबगंज के एक गांव की किशोरी हाईस्कूल की छात्रा मंगलवार को परीक्षा देने निकली, लेकिन घर नहीं लौटी। पिता ने बताया कि बेटी ने 40 हजार रुपये और जेवर अपने साथ ले लिए। आरोपी युवक अरुण सक्सेना के घर जाने पर उसके परिजनों ने मारपीट की। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।

परीक्षा देने निकली छात्रा को ले गया युवक, रिपोर्ट

नवाबगंज। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। मंगलवार सुबह वह बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। छात्रा के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने बेटी को क्षेत्र के ही अरुण सक्सेना नाम के युवक से मोबाइल पर बात करते हुए देखा था। इस पर उन्होंने बेटी को डांटा था। उन्होंने बताया कि बेटी घर में रखे 40 हजार रुपये और जेवर भी अपने साथ ले गई। जब वे आरोपी के घर पहुंचे तो उसके पिता व अन्य परिजन ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।

घटना की रिपोर्ट छात्रा के पिता की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।