मेले से लापता हुई चार लड़कियां पांच घंटे में बरामद, पिता निकला साथ ले जाने वाला
Bareily News - सिकलापुर मेले से लापता हुई गंगापुर की चार नाबालिग लड़कियों को बारादरी पुलिस ने पांच घंटे में सकुशल बरामद किया। जांच में पता चला कि लड़कियों को एक स्थानीय व्यक्ति ने रिश्तेदारी में छोड़ दिया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें ढूंढ निकाला और परिवार को सौंप दिया।

सिकलापुर मेले से लापता हुई गंगापुर की चार नाबालिग लड़कियों को बारादरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब पांच घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि बच्चियों को मोहल्ले का ही एक व्यक्ति, जो दो बच्चियों का पिता है, अपने साथ रिश्तेदारी में छोड़ आया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। थाना बारादरी क्षेत्र के गंगापुर में रहने वाली नेहा पत्नी राहुल ने शनिवार रात करीब 11:25 बजे पुलिस को सूचना दी कि उनकी दो बेटियां 10 वर्षीय रिद्धिमा और 7 वर्षीय महिमा सिकलापुर में मेला देखने गई थीं।
उनके साथ मोहल्ले के विजय कुमार की बेटियां, 10 वर्षीय नायरा और 8 वर्षीय पलक भी थीं, जो वापस नहीं पहुंचीं हैं। सूचना मिलते ही थाना बारादरी पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी।सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला, पिता के साथ जाती दिखीं लड़कियांपुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें चारों लड़कियां नेहा के पति राहुल के साथ जाती हुई दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस ने राहुल से संपर्क किया। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी से विवाद के चलते वह अपनी दोनों बेटियों को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अहलादपुर स्थित बहन-बहनोई के घर छोड़ने गया था। उनके साथ मौजूद दो अन्य लड़कियों ने भी साथ जाने की जिद की तो वह उन्हें भी वहीं छोड़ आया।रविवार सुबह चार बजे किया बरामदजानकारी मिलते ही पुलिस टीम परिजनों के साथ अहलादपुर में राहुल के बहन बहनोई के घर पहुंची और रविवार सुबह करीब चार बजे चारों लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


