Bareily News: किशोरी को बहला फुसला कर ले गए
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: शीशगढ़ , क्षेत्र के गांव में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। मां ने पुलिस को बताया बीती रात में उनकी बेटी घर में सो रही थी। सुबह

Bareily News: शीशगढ़। क्षेत्र के गांव में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि बीती रात में उनकी बेटी घर में सो रही थी। सुबह वह जागी तो पुत्री घर में नहीं थी। तलाश करने के बाद पता चला गांव के ही कुछ लोग उनकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गए। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।


