ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमंत्री सुरेश खन्ना ने मंच से जताया हिन्दुस्तान का आभार

मंत्री सुरेश खन्ना ने मंच से जताया हिन्दुस्तान का आभार

नगर विकास और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना रविवार को बरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर में स्वच्छता महारैली का शुभारंभ किया। साथ ही मंच से उन्होंने हिन्दुस्तान समाचार पत्र का आभार...

मंत्री सुरेश खन्ना ने मंच से जताया हिन्दुस्तान का आभार
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 12 Nov 2018 01:37 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर विकास और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना रविवार को बरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर में स्वच्छता महारैली का शुभारंभ किया। साथ ही मंच से उन्होंने हिन्दुस्तान समाचार पत्र का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने जन जागरण कर अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मेरठ में हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने अगस्त में नालों की सफाई का बीड़ा उठाया था। इसके लिए जोर-शोर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। हिन्दुस्तान ने विशेष प्रयास करते हुए स्वच्छता के लिए मेरठ की जनता का आह्वान किया।

जनता ने हिन्दुस्तान के अभियान में शामिल होकर फावड़ा उठाया। इसके बाद मेरठ के एक-एक नाले की सफाई की गई। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने स्वच्छता सर्वेक्षण महारैली के दौरान हिन्दुस्तान समाचार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मैंने भी प्रतिभाग किया था। हिन्दुस्तान ने बहुत अच्छा कार्यक्रम कर लोगों में जागरूकता बढ़ाई। लोगों को इस बात का बोध कराया कि हमारी जिम्मेदारी इस समाज के प्रति है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें