ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली पहुंची माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री, एमएलसी चुनाव जीतने का दिया मंत्र, देखें Video

बरेली पहुंची माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री, एमएलसी चुनाव जीतने का दिया मंत्र, देखें Video

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबो देवी बुधवार को बरेली पहुंची। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए डट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का चुनाव है। कोई...

बरेली पहुंची माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री, एमएलसी चुनाव जीतने का दिया मंत्र, देखें Video
वरिष्ठ संवाददाता,बरेलीWed, 16 Oct 2019 01:09 PM
ऐप पर पढ़ें

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबो देवी बुधवार को बरेली पहुंची। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए डट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का चुनाव है। कोई शर्मा गुट या पांडे गुट का चुनाव नहीं है। सभी लोग एकजुट होकर डॉ हरि सिंह ढिल्लो को जिताएं। उन्होंने वोट बनवाने पर जोर दिया। कहा कि वोट बनेगा तभी तो पड़ेगा। डॉ हरि सिंह ढिल्लो ने शिक्षकों के मुद्दे भी उठाये।

उन्होंने कहा कि एक चर्चा है कि एनपीएस का पैसा शेयर बाजार में लगा रहा है। यह भ्रांति दूर होनी चाहिए। दो बच्चों पर मिलने वाली प्रोहत्साहन राशि खत्म करने पर रोष जताया गया। डॉ ढिल्लो ने कहा कि वो तो निमित्त मात्र को चुनाव लड़ रहे हैं। हम सभी को कमल के फूल का परचम लहराना है। महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा, शिक्षक प्रकोष्ठ के महेश चंद्र पांडे, अधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें