Bareily News: दुग्ध वाहन के चालक से मारपीट, 50 हजार छीनने का आरोप
Bareily News: राजपुर कला। एक दुग्ध वाहन के चालक ने दबंगों पर मारपीट और 50 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिक़ायत की है।

Bareily News: राजपुर कला। दुग्ध वाहन के चालक ने दबंगों पर मारपीट और 50 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। थाना अलीगंज के गांव भजनई के विजेन्द्र पाल ने बताया कि 24 जुलाई की रात वह पिकअप से दूध एकत्र कर लौट रहा था, ढकिया में नीरज कुमार की डेयरी के पास गली में बच्चे दीवार पर लगी छिपकली पर ढेला फेंक रहे थे, तभी एक बच्चा फिसलकर नाली में गिर गया और चोटिल हो गया। आरोप है कि गांव के चार लोगों ने शराब के नशे में पिकअप चालक पर झूठा आरोप लगाते हुए गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी।
उसके पास मौजूद 50 हजार रुपये नकद छीन लिए और पिकअप में रखे दूध के तीन खाली कंटेनर छीन लिए। बच्चे के इलाज के नाम पर जबरन 15 हजार रुपये ले लिये। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


