Bareily News: मकान में फंदे पर लटका मिला सड़ा गला शव
Bareily News: घर में अकेले रह रहे 48 वर्षीय राजकुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। चार-पांच दिन बाद घर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। राजकुमार का शव सड़ने लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Bareily News: घर में अकेले रह रहे अधेड़ ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चार-पांच दिन बीतने के बाद घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 48 वर्षीय राजकुमार शाहदाना गंगापुर मोहल्ले में अकेला रहता था। शनिवार शाम उसके घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने उसके भाई बबलू को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचा लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और वीडियोग्राफी करते हुए दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो राजकुमार का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई तो शव करीब चार-पांच दिन पुराना होने की आशंका जताई गई, जिसके चलते वह सड़ने लगा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


