क्षत्रिय और राजपूत महासभा का हुआ विलय

Apr 06, 2026 09:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली, संवाददाता।भा ने आपस में विलय कर लिया है। सोमवार को बंधन गेस्टहाउस में दोनों संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की हुई। बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख द

क्षत्रिय और राजपूत महासभा का हुआ विलय

बरेली, संवाददाता। जिले में फिल्म जोधा-अकबर के विरोध में मुखर भूमिका में रहे क्षत्रिय समाज के दो मुख्य संगठन क्षत्रिय महासभा और राजपूत महासभा का आपस में विलय हो गया। सोमवार को बंधन गेस्टहाउस में दोनों संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान ने कहा कि बिखरे हुए क्षत्रिय समाज को एक बैनर तले लाने की जरूरत है। महासभा के प्रधान महासचिव आलोक चौहान संघर्षी ने बताया कि गांव अखा के ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय (राजपूत) महासभा काम करेगी। जगदीश सिंह कछवाह, मुनेंद्र सिंह चौहान, श्याम सिंह, हरवीर सिंह, अजय राज सिंह, रामेंद्र सिंह भदौरिया, नरेंद्र सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह व बुद्ध पाल सिंह समेत अन्य शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।