Bareily News: जिला अस्पताल की भीड़ में मानसिक बीमार युवक लापता, परिजन परेशान
Bareily News: सोमवार को बरेली के जिला अस्पताल में हल्द्वानी से लाए गए 18 वर्षीय मानसिक बीमार युवक मोहम्मद लापता हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए लाए थे, लेकिन वह एक्सरे रूम के बाहर से गायब हो गया। परिजन उसकी खोज कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Bareily News: जिला अस्पताल की भीड़ में मानसिक बीमार युवक लापता, परिजन परेशान बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल में सोमवार को हल्द्वानी से आया 18 वर्षीय युवक लापता हो गया। वह मानसिक रूप से बीमार था और परिजन इलाज कराने जिला अस्पताल लेकर आए थे। उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले 18 वर्षीय मोहम्मद की मानसिक दशा ठीक नहीं है। परिजन उसे डाक्टर को दिखाने जिला अस्पताल आए थे।एक्सरे रूम के बाहर से वह लापता हो गया। परिजनों ने उसे काफी खोजा लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से लेकर दोपहर तक दवा काउंटर और पैथोलॉजी पर लोगों की भीड़ रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


