Bareily News: शीशगढ़ में सभासद से की मारपीट, वीडियो किया वायरल

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता । कस्बा शीशगढ़ के मोहल्ला कंचन कुआं में उधार के पैसे मांगने गये सभासद कमर अली के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सभासद पुत्

Bareily News: शीशगढ़ में सभासद से की मारपीट, वीडियो किया वायरल

Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता। कस्बा शीशगढ़ के मोहल्ला कंचन कुआं में उधार के पैसे मांगने गये सभासद कमर अली के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सभासद पुत्र अकबर अली ने थाना शीशगढ़ में तहरीर दी है। सभासद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 30 सितंबर को अपने 37 हजार रुपये उधार लेने गए थे। उनका आरोप है कि जफीर, फजील, जहीर पुत्रगण अकील अहमद उर्फ भुल्लड़ व अताउर्रहमान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी कंचन कुआं शीशगढ़ ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि घटना अलहिरा स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

स्कूल संचालक ने सोशल मीडिया पर फुटेज का वीडिया वायरल कर दिया। इससे उनकी छवि धूमिल हुई। विरोध करने पर धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: शीशगढ़ में सभासद से की मारपीट, वीडियो किया वायरल