Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMaulana Shahabuddin Raza s Warning Tejashwi Yadav Repeating Mistakes of Akhilesh Yadav in Bihar Politics

बिहार में तेजस्वी खत्म कर रहे मुस्लिम कयादत: शहाबुद्दीन

संक्षेप: Bareily News - बरेली के आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है कि तेजस्वी यादव बिहार में मुस्लिम नेतृत्व को नजरअंदाज कर रहे हैं, जैसे कि अखिलेश यादव ने यूपी में किया था।...

Wed, 15 Oct 2025 03:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on
बिहार में तेजस्वी खत्म कर रहे मुस्लिम कयादत: शहाबुद्दीन

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार में वही गलती दोहरा रहे हैं, जो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में की थी। मुस्लिम कयादत (नेतृत्व) को खत्म करना और हाशिए पर डाल देना। मौलाना ने कहा कि बिहार में चुनावी माहौल गरम है और सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हैं। बुधवार को मौलाना शहाबुद्दीन ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि सहरसा से शुरू हुई राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार रैली में मंच पर 25 नेताओं में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं दिखा, जबकि बिहार में हमारे समाज की आबादी 25 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से तेजस्वी और राहुल गांधी का लगातार दौरा जारी है, मगर कहीं भी हमारे समाज के लोग न गाड़ी पर, न मंच पर नजर आए। मौलाना ने कहा कि तेजस्वी यादव इस समय ढाई प्रतिशत वोटबैंक की खुशामद में लगे हुए हैं और 25 प्रतिशत हमारी कौम को नजरअंदाज कर रहे हैं।उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव ने यूपी में मुस्लिम नेतृत्व को मिटा दिया, अब तेजस्वी बिहार में वही काम कर रहे हैं। समाज के लोगों को होशियार रहना चाहिए और अपना फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।