Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMaternal Anemia Corner Established in Bareilly to Combat Maternal Mortality
प्रसूताओं में खून की कमी दूर करने को डिलीवरी प्वाइंट पर खुलेंगे मैटेर्नल एनीमिया कार्नर

प्रसूताओं में खून की कमी दूर करने को डिलीवरी प्वाइंट पर खुलेंगे मैटेर्नल एनीमिया कार्नर

संक्षेप:

Bareily News - अच्छी खबर जिले में पोस्ट पार्टम हेमरेज (प्रसव बाद अधिक रक्तस्राव) से होती है सबसे

Oct 08, 2025 05:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी प्रसव केंद्रों पर मैटर्नल एनीमिया कार्नर स्थापित करेगा। इसकी शुरूआत भी हो गई है और फरीदपुर फस्र्ट रेफरल यूनिट पर पहला मैटर्नल एनीमिया कार्नर बनाया गया है। यहां प्रसव के पहले और बाद में महिलाओं में खून की कमी रोकने के लिए उचित देखभाल की जाएगी। खून की कमी होने पर एनीमिया के खतरे से बचाने के लिए दवा के साथ ही पोषक आहार का डाइट चार्ट दिया जाएगा। जिले में औसतन हर साल 28 मातृ मृत्यु होती है। इसमें करीब 40 प्रतिशत मातृ मृत्यु की वजह पोस्टपार्टम हेमरेज (अत्यधिक रक्तस्राव) होता है। इसे रोकने के लिए गर्भावस्था के दौरान से महिलाओं की नियमित जांच की जाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद भी गर्भवतियों में खून की कमी और एनीमिया का खतरा कम नहीं हो रहा है। इससे प्रसव के दौरान कई बार महिला की जान को खतरा हो जाता है। इसे देखते हुए अब प्रसव केंद्रों पर मैटर्नल एनीमिया कार्नर बनाए जा रहे हैं। महिलाओं को देंगे एनीमिया से बचाव की जानकारी मैटर्नल एनीमिया कार्नर में तैनात स्टाफ महिलाओं को खून की कमी से बचाव के तरीके बताएगा। उनको गर्भावस्था के दौरान उचित खानपान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही एनीमिया के खतरे के प्रति सचेत किया जाएगा। प्रसव के बाद और दौरान अधिक रक्तस्राव होने पर प्रसूता की देखभाल मैटर्नल एनीमिया कार्नर में की जाएगी। मातृ मृत्यु दर में कमी आई है। इसे रोकने के लिए चिकित्सा संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। अब प्रसव केंद्रों पर मैटर्नल एनीमिया कार्नर खोला जा रहा है। फरीदपुर एफआरयू पर मैटर्नल एनीमिया कार्नर का संचालन शुरू हो गया है। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ फरीदपुर के दो स्वास्थ्य केंद्रों को मिला एनक्वास प्रमाण पत्र बरेली। फरीदपुर के दो स्वास्थ्य केंद्र नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट की परीक्षा में पास हो गए हैं। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि ताराखास और अंजनी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का एनक्वास के लिए वर्चुअल मूल्यांकन किया गया था। दोनों एनक्वास की परीक्षा में पास हो गए हैं और उनको प्रमाण पत्र जारी हो गया है। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम और स्टाफ को इसके लिए बधाई दी है।