घूरे की चिंगारी से पशुशाला में लगी आग

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - शाही, संवाददाता। क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक नशीर अहमद की पशुशाला में आग लपटें उठने लगीं। आग लपटे उठती देखकर ग्रामी

घूरे की चिंगारी से पशुशाला में लगी आग

शाही, संवाददाता। गांव औरंगाबाद में बुधवार दोपहर दो बजे नशीर अहमद की पशुशाला में आग लग गई। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से पशुशाला में बंधी बकरियों को बाहर निकाला। देखते ही देखते आग ने समूची पशुशाला को चपेट में ले लिया। पशुशाला की दीवारें फटकर जमीन पर गिर गईं। नशीर ने बताया कि आग में गेहूं, चारपाई, कपड़े आदि हजारों का सामान जल गया। पड़ोसी सलीम की पशुशाला को भी आग ने आगोश में ले लिया। फायर बिग्रेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि घूरे की आग की चिंगारी से पशुशाला में आग लगी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।