बिजली विभाग गोदाम में लगी आग, हजारों मीटर जले

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - रामपुर बाग स्थित बिजली निगम के गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हजारों पुराने मीटर जलकर नष्ट हो गए। आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

बिजली विभाग गोदाम में लगी आग, हजारों मीटर जले

‎- रामपुर बाग कार्यालय परिसर में मची अफरा- तफरी, दमकल गाड़ियों ने पाया काबू ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। रामपुर बाग स्थित बिजली निगम के गोदाम में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से इलाके में अफरा- तफरी मच गई। ‎रामपुर गार्डन स्थित बिजली निगम के गोदाम में पुराने व खराब बिजली मीटर रखे हुए थे। अचानक आग लगने से गोदाम में रखे हजारों मीटर जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मनु सिंह ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल टीम को भेजा गया, जिसने समय रहते आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि गोदाम में कोई बिजली कनेक्शन नहीं था, ऐसे में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं बिजली निगम के कर्मचारी विनय कुमार ने बताया कि यह गोदाम खराब मीटर रखने के लिए इस्तेमाल होता था। उन्होंने आशंका जताई कि बाहर सूखे पत्तों में लगी आग की चिंगारी गोदाम तक पहुंचने से यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।