बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, किया गया जलाभिषेक
Bareily News - महाशिवरात्रि पर गुलड़िया के गौरीशंकर सिद्ध पीठ पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोले गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगीं। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ने परिवार के साथ रुद्राभिषेक किया। अन्य मंदिरों में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया और मेले का आयोजन किया गया।

गुलड़िया/आंवला। महाशिवरात्रि पर गुलड़िया की गौरीशंकर सिद्ध पीठ पर हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। यहां मेला लगाया गया, तहसील के अन्य मंदिरों और शिवालयों में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। रविवार को गौरीशंकर मंदिर के कपाट तड़के सुबह चार बजे भक्तों के लिए खोल दिए गए। इसके बाद जलाभिषेक करने वालों की लंबी लाइनें लग गईं। हरिद्वार और कछला से जल लेकर पहुंचे कावड़ियों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में पूजा करके पुजारी पंडित राम शुक्ला ने मंदिर के कपाट खोले, भक्तों ने जयकारों के साथ जलाभिषेक शुरू हो गया। एसडीएम विदुषी सिंह, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एडीएम पूर्णिमा सिंह, सीओ मीरगंज अजय कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ने परिवार सहित किया रुद्राभिषेक प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने गांव गुलड़िया गौरी शंकर मंदिर में परिजनों के साथ रुद्राभिषेक किया। भमोरा। गांव कुडढा और खेड़ा में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और खेड़ा में मेला लगा। कुडढा मंदिर में प्रधान आदेश कुमार यादव व उपनिरीक्षक अभिषेक मोहन ने मेले का उद्घाटन किया। मेले में मनोरंजन के लिए नौटंकी, झूले, खिलौने आदि की दुकानें सजाई गई। रामनगर। गांव तिगरा खानपुर के शिवालय में जलाभिषेक के लिए भक्तों की खूब भीड़ जुटी। यहां भी दूरदराज से भक्तों ने आकर जलाभिषेक कर प्रसाद चढ़ाया। अलीगंज। गैनी और मझगवां में शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ जुटी। भक्तों ने भोले बाबा की पूजा अर्चना की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




