हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय
Bareily News - महाशिवरात्रि पर फरीदपुर, भुता और फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक किया और मंदिरों को सजाया गया। कई सौ मीटर लंबी कतारें लगीं, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ। शाम को भगवान शिव की बारात निकाली गई।

फरीदपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर फरीदपुर, भुता और फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार रात से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह होते-होते मंदिरों के बाहर कई सौ मीटर लंबी कतारें लग गईं। पांडवकालीन पहलेश्वरनाथ मंदिर, पंचेश्वरनाथ मंदिर, सिद्ध बाबा व सिसैया के शिवमंदिरों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। मंदिर के महंत बाबा गोपाल दास ने बताया कि मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। देर शाम शिव मंदिरों में महाआरती से पहले भगवान शिव की बारात निकाली गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



