Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMassive Crowds for Bhaiya Dooj Overwhelm Railway Services in Bareilly
ट्रेनों में भीड़ को लेकर मारामारी, स्पेशल ट्रेनों, अतिरिक्त कोच भी पड़े कम

ट्रेनों में भीड़ को लेकर मारामारी, स्पेशल ट्रेनों, अतिरिक्त कोच भी पड़े कम

संक्षेप: Bareily News - बरेली में भाई दूज के अवसर पर रेलवे की व्यवस्था पूरी तरह से विफल रही। स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त कोच होने के बावजूद बहनों को सफर में कठिनाई का सामना करना पड़ा। ट्रेनों और बसों में भीड़ इतनी थी कि चढ़ने...

Thu, 23 Oct 2025 03:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। भैया दूज की भीड़ के आगे रेलवे की व्यवस्थाएं कम पड़ गईं। तमाम स्पेशल ट्रेनें चलीं। अतिरिक्त कोच भी लगाए गये, इसके बावजूद भी बहनों की मशक्कत भरा सफर करना पड़ा। ट्रेनों में ही नहीं बसों में भी यही हालात थे। चढ़ने और उतरने को मारामारी के हालात थे। लोकल रूट की ट्रेनों और बसों में खूब भीड़ हुईं। रेलवे के अनुसार, भैया दूज पर्व की भीड़ के चलते बुधवार से ही अच्छी खासी भीड़ थी। गुरुवार को यह भीड़ पांच गुनी तक बढ़ गई। इंटरसिटी और आलाहजरत एक्सप्रेस से भी बड़ी संख्या में मुसाफिसरों ने सफर किया। जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशन पर भीड़ बढ़ती गई।

अलीगढ़ पैसेंजर, बरेली-मुरादाबाद-चंदौसी पैसेंजर, राज्यरानी, त्रिवेणी एक्सप्रेस, बरेली-पीलीभीत, लालकुआं-कासगंज, बरेली-काशीपुर आदि ट्रेनों में भीड़ के आगे व्यवस्थाएं फेल साबित होते नजर आईं। जंक्शन का एक, दो और तीन नंबर प्लेटफार्म पर पैर रखने की जगह नहीं थीं। यही हालात बरेली सिटी और इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के थे। ट्रेनों में सीट तो दूर चढ़ने की मारामारी थी। त्रिवेणी और राज्यरानी एक्सप्रेस के कई यात्री भीड़ के चढ़ नहीं पाये। जनरल और स्लीपर कोच गेट तक फुल थे। कुछ महिलाएं तो कोच गेट पर लटक गईं। सुरक्षा कर्मियों ने ट्रेन मैनेजर से कहकर ट्रेन को रूकवाया। महिलाओं को कोच के अंदर घुसाया गया। धक्कामुक्की वाला सफर बहनों को करना पड़ा। व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग को रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ-जीआरपी, स्टेशन अधीक्षक और सीएमआई टीमों के साथ के लगाये गये हैं। जिससे मुसाफिरों को कोई दिक्कत न हो।