होली पर घर जाने वालों ट्रेनों-बसों में उमड़ी भीड़, बनाई गई अतिरिक्त व्यवस्था

Mar 04, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ रही। कई ट्रेनों में जनरल टिकट वाले यात्रियों को उतारा गया। रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की। रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या अधिक थी, जिसके चलते अतिरिक्त बसें चलाई गईं। यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।

होली पर घर जाने वालों ट्रेनों-बसों में उमड़ी भीड़, बनाई गई अतिरिक्त व्यवस्था

होली पर घर जाने वालों के चलते ट्रेनों और बसों में जबर्दस्त भीड़ रही। ट्रेनों में चढ़ने को मारामारी थी। यही हालात रोडवेज बसों में थे। कई ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोचों से जनरल टिकट वाले यात्रियों को उतारा गया। भीड़ नियंत्रित करने को अतिरिक्त बसें चलाई गईं। रेलवे ने त्योहार को देखते हुए बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन की 80 ट्रेनें होली स्पेशल चलाई हैं। जिससे लोगों को घर जाने में कोई असुविधा न हो। क्योंकि, नियमित ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। वेटिंग वाले भी स्लीपर और एसी कोचों में घुसते हैं। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें ही यात्रा में असफर बनेंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन स्पेशल ट्रेनों के लेट होने से यात्री नियमित ट्रेनों में सफर करना अधिक पसंद करते हैं। मंगलवार को पंजाब, दिल्ली, हरियाणा आदि मार्गों से आने वाली नियमित ट्रेनों में खूब भीड़ थी। मंगलवार को भीड़भाड़ रेलवे स्टेशनों पर हुई। श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ, अवध आसाम, कुंभ, राज्यरानी, त्रिवेणी, कोलकत्ता-जम्मूतवी, हावड़ा मेल, पंजाब मेल, लखनऊ मेल आदि ट्रेनों में खूब भीड़ थी। प्लेटफार्मों पर भीड़ नियंत्रित करने को जंक्शन पर रस्सी बांधी गई। जब लोगों को स्लीपर, जनरल और एसी में जगह नहीं मिली तो जनरल टिकट लेकर लगेज कोच में चढ़ गये। राज्यरानी में काफी यात्रियों ने लगेज कोच में सफर किया। लोकल ट्रेनों में खूब भीड़भाड़ थी। -- चलाई गई अतिरिक्त बसें बरेली। रोडवेज बसों में भी खूब यात्रियों ने सफर किया। यात्रियों की भीड़ के आगे बसें कम पड़ गईं। मुसाफिरों को लोकल मार्गों पर बसों का इंतजार करना पड़ा। बरेली, बदायूं, पीलीभीत और रुहेलखंड डिपो की 703 बसें चलाई गईं। पुराना बस स्टैंड और सेटेलाइट पर बसों में चढ़ने को लेकर मारामारी रही। अधिकारियों का कहना है, तीन दिन में पौने दो लाख से अधिक लोगों ने सफर किया। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिये चार एआरएम समेत 36 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई। रीजन में करीब 135 अतिरिक्त बसें चलानी पड़ीं। वहीं 215 बसों के फेरे बढ़ाये गये, जिससे मुसाफिरों को गंतव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।