Bareily News: कान्हा उपवन में चार सितंबर को होगा गौवंशों का पूजन, स्वास्थ्य जांच के साथ लगेगा चिकित्सा कैंप
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: - स्कूल विद्यार्थियों को भी कराया जाएगा गौशाला का भ्रमण कान्हा उपवन में चार सितंबर को होगा गौवंशों का पूजन, स्वास्थ्य जांच के साथ लगेगा चिकित्सा कैंपक

Bareily News: नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन एवं पशुआश्रय गृह में चार सितंबर को संरक्षित गोवंशों की वृहद पूजा-पाठ कराई जाएगी। इस दौरान नगर निगम और पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समन्वय से गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।चिकित्सा कैंप भी आयोजित किया जाएगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया है कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गौसेवा, जीव-दया, करुणा और सेवा भाव के संस्कारों को बढ़ावा देना है। नगर आयुक्त का कहना है कि इससे बच्चों में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी।


