
27-28 को बरेली कॉलेज में होंगे सामूहिक विवाह
संक्षेप: Bareily News - बरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 27 और 28 नवंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। पहले यह 18-19 नवंबर को होना था, लेकिन सत्यापन कार्य के चलते तारीख में बदलाव किया गया है। इस आयोजन में 910 शादियों का लक्ष्य है, जिसमें पात्र युगलों का विवाह होगा।
बरेली, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सामूहिक विवाह का आयोजन 27 और 28 नवंबर को बरेली कॉलेज में प्रस्तावित किया गया है। पहले यह आयोजन 18-19 नवंबर को बरेली क्लब में प्रस्तावित किया गया था। सत्यापन कार्य के चलते तारीख में बदलाव किया गया है। बरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 910 शादियों का लक्ष्य मिला है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि 27 नवंबर को तहसील सदर, फरीदपुर और नवाबगंज व 28 नवंबर को तहसील आंवला, बहेड़ी और मीरगंज के अंतर्गत आने वाले ब्लॉकों व नगरीय निकायों के पात्र युगलों का सामूहिक विवाह होगा।

कन्या के अभिभावक यूपी के मूल निवासी हों। परिवार की वार्षिक आय सीमा तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की पुष्टि के लिए स्कूल शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जाब कार्ड, आधार कार्ड मान्य होंगे। योजना के तहत विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं के पुनर्विवाह की भी व्यवस्था है। विधवा महिलाओं को आवेदन पत्र में साक्ष्य के रूप में सक्षम स्तर से जारी पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। परित्यक्ता-तलाकशुदा महिलाओं को कोर्ट के आदेश की छायाप्रति संलग्न करनी होगी। सीबीएस बैंक खाते के पासबुक की फोटो कापी भी लगाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक मो. नासिर से 9044294599 पर संपर्क कर योजना की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




