
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सतसंग सभा में हुआ कीर्तन समागम
Bareily News - बरेली में गुरु नानक सतसंग सभा में संत बाबा सुंदर सिंह बेदी, संत बाबा भाग सिंह और संत बाबा करतार सिंह की याद में विशाल कीर्तन समागम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और गुरु महिमा का गुणगान किया। समागम के बाद संगत ने गुरु का लंगर भी ग्रहण किया।
बरेली, संवाददाता। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सतसंग सभा में रविवार को संत बाबा सुंदर सिंह बेदी, संत बाबा भाग सिंह एवं संत बाबा करतार सिंह की पावन स्मृति में विशाल कीर्तन समागम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम की शुरुआत तीन दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ की विधिवत समाप्ति के साथ हुई। इसके उपरांत कीर्तन कौंसल से आए रागी जत्थों ने मधुर शब्द-कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। गुरबाणी की स्वर लहरियों से गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो गया। कीर्तन समागम के पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें संगत ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरवंत पाल सिंह बेदी, सचिव त्रिलोचन सिंह सलूजा, उपकार सिंह बंकू, मिंटू छाबड़ा, हैप्पी बेदी, दीपक जोत सिंह, हरनाम सिंह मोंगा, राजू सहानी, संटी अरोड़ा तथा एमपी सिंह आदि का सहयोग रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




