शनिदेव जन्मोत्सव पर जनकपुरी विवेक विहार में 21वें भंडारे का हुआ आयोजन
बरेली के जनकपुरी विवेक विहार स्थित श्री दुर्गा मंदिर में शनिदेव जन्मोत्सव पर 21वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं को दाल, चावल और आचार का भोग वितरित किया गया। आयोजकों ने सभी से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में पंडित हेमराज और अन्य श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

बरेली। जनकपुरी विवेक विहार स्थित श्री दुर्गा मंदिर में शनिदेव जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को 21वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के सहयोग से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। भंडारा सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को दाल, चावल और आचार का भोग लगाकर पूरे दिन प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित हेमराज, राम, राजू साहनी, संजय चावला, बीना नागपाल, सरिता मिश्रा, बीना बिष्ट एवं मयंक कपूर सहित अन्य श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


