फुटबाल स्टेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का सीआरएस नंबर अनिवार्य
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - काम की खबर मई में होने वाली फुटबाल स्टेट प्रतियोगिता में सीआरएस नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। जिन खिलाड़ियों के पास अपना सीआरएस सेंट्रलाइजेशन रजिस्ट्र

बरेली। मई में होने वाली फुटबाल स्टेट प्रतियोगिता में सीआरएस नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। जिन खिलाड़ियों के पास अपना सीआरएस सेंट्रलाइजेशन रजिस्ट्रेशन सिस्टम नंबर होगा वही जिला ट्रायल में भाग ले सकेंगे। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी मोना रॉबिंसन का कहना है, जो खिलाड़ी बाहर रहते हैं, वह अपना ट्रांसफर करा लें। दो जगह से लीग में नहीं खेल सकते। फुटबाल छात्रावास बरेली के एक्स खिलाड़ी जो छात्रावास छोड़कर अपने जिलों में जा चुके हैं, वह बरेली मंडल से नहीं खेल सकेंगे। अपना ट्रांसफर अपने जिले में कराकर अपने जिले से स्टेट चैंम्पियन में प्रतिभाग करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


