Bareily News: मेडिकल कारोबारी के पांच लाख लेकर फरार हुआ मैनेजर
Bareily News: महिला दवा कारोबारी प्रिया गुप्ता के मैनेजर, अभय सक्सेना, ने ₹5 लाख लेकर भाग गया। वह कंपनी के ऑफिस में ताला लगाकर चला गया। प्रिया ने बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि अभय ने विभिन्न मेडिकल स्टोर्स से नकद भुगतान लिया और फर्म को नहीं सौंपा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Bareily News: महिला दवा कारोबारी के पांच लाख रुपए लेकर उनका मैनेजर फरार हो गया। जाते जाते वो कम्पनी के ऑफिस में भी ताला लगा गया। पीड़िता ने बारादरी थाने में मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। आशीष रायल पार्क निवासी प्रिया गुप्ता की श्री जी फार्मा एंड सर्जिकल नाम से दवा की फर्म है। आरोप है कि उनकी फर्म में मैनेजर और अकाउंट का काम देखने वाला अभय सक्सेना मेडिकल स्टोर और डिस्ट्रीब्यूटर्स से नकद भुगतान वसूलता था। अभय सक्सेना ने श्रीराम मेडिकल, कृष्णा मेडिकल, विकास मेडिकल, गौरी फार्मा, अजहरी फार्मा, इंडियन मेडिकल, लाइफ केयर और अर्पित एलके फार्मा समेत कई प्रतिष्ठानों से करीब पांच लाख रुपये नकद प्राप्त किए।
यह रकम फर्म को नहीं सौंपी। रकम मांगने पर वह लगातार टालमटोल करता रहा। 23 जून 2026 को अभय सक्सेना बिना किसी सूचना के फर्म के कार्यालय में ताला लगाकर पांच लाख रुपये लेकर चला गया। इंस्पेक्टर बारादरी बृजेन्द्र सिंह के मुताबिक मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


