Bareily News: शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी गिरफ्तार
Bareily News: कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देने के आरोप में ओमवीर मौर्य को गिरफ्तार किया है। युवती का कहना है कि ओमवीर ने उसके साथ गलत संबंध बनाए और फिर दूसरी युवती से शादी कर ली। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो ओमवीर ने उसे एक होटल में बुलाकर पुनः शराब के लिए इधर-उधर किया।

Bareily News: कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने वाले युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने गुसाई गौटिया बारादरी निवासी ओमवीर मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का कहना था कि वे दोनों एक कंपनी में काम करते थे। वर्ष 2018 से दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और ओमवीर ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद से वे दोनों लगातार संपर्क में थे। मगर कुछ समय पूर्व ओमवीर ने उसे धोखा देकर दूसरी युवती से शादी कर ली। उसने विरोध किया तो ओमवीर ने बातचीत के बहाने कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में बुलाया और सबकुछ ठीक करने का वादा करते हुए वहां भी उसके साथ रेप किया।
इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को ओमवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


