Bareily News: मदर्स पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे भजन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: बरेली के मदर्स पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, माल्यार्पण, भजन और लघु नाटिका का आयोजन हुआ। छात्रों ने गांधी-शास्त्री के जीवन पर विचार प्रस्तुत किए और स्वच्छता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का समापन रामधुन के साथ हुआ।

मदर्स पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे भजन
मदर्स पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे भजन

Bareily News: बरेली। मदर्स पब्लिक स्कूल की बरेली शाखा में शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के बाद दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। प्रबंधक राजेश यादव, प्रधानाचार्य आईपीएस चौहान और प्रमुख अध्यापिका सीमा हबीब मौजूद रहीं। कक्षा नौ की सानवी ने हिंदी और कक्षा 11 की सौम्या ने अंग्रेजी में गांधी-शास्त्री के जीवन पर विचार रखे। छात्रों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ भजन प्रस्तुत किए। कक्षा आठ-नौ के छात्रों ने लघु नाटिका पेश की। कक्षा छह की सौम्या ने स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन रामधुन के साथ हुआ।

Ankit Shukla

लेखक के बारे में

Ankit Shukla

शॉर्ट बायो : अंकित शुक्ला पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र में शिक्षा, युवा और स्पोर्ट्स के साथ बिजली व वन विभाग बीट देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव:
अंकित शुक्ला को पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘ हिन्दुस्तान’ समाचार पत्र (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में शिक्षा, युवा, स्पोर्ट्स के साथ बिजली व वन विभाग की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2023 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर:
अंकित ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में दैनिक आज और दैनिक जागरण जैसे प्रमुख अखबारों से की। 2014 में दैनिक आज के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2018 से 2023 तक दैनिक जागरण में और उसके बाद से हिन्दुस्तान समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग:
अंकित शुक्ला ने बीए के बाद मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली। शिक्षा, स्पोर्ट्स और बिजली के साथ धर्म-कर्म की खबरें लिख रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन:
शिक्षा, खेल और बिजली बीट की अंकित को बेहतर समझ है। इनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है-उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बेसिक और हायर एजुकेशन, स्पोर्ट्स, धर्म-कर्म, बिजली

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: मदर्स पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे भजन