धूमधाम से निकाली गई महर्षि कश्यप की शोभायात्रा

Apr 06, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली में महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कश्यप समाज समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों ने झांकियों पर पुष्पवर्षा की। यात्रा मलूकपुर से शुरू होकर कई स्थानों से होती हुई श्री नौ देवी गवा डेड मंदिर पर समाप्त हुई। इस आयोजन में कई प्रमुख नेता और समिति के सदस्य शामिल हुए।

धूमधाम से निकाली गई महर्षि कश्यप की शोभायात्रा

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महर्षि कश्यप की जयंती रविवार को नाथनगरी में धूमधाम से मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में कश्यप समाज समिति द्वारा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा के साथ चल रहीं झांकियों पर लोगों ने पुष्पवर्षा की। कश्यप समाज समिति के तत्वाधान में महर्षि कश्यप की शोभायात्रा रविवार को मलूकपुर से निकाली गई। कमेटी के अध्यक्ष शशि भूषण कश्यप ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डाला। महामंत्री विशाल कश्यप ने बताया की इस शोभा यात्रा का आयोजन लगभग 23 वर्षों से करते आ रहे हैं। यात्रा धूमधाम से मलूकपुर चमन मठिया से शुरु होकर बिहारीपुर चौकी, जिला पंचायत, बिहारीपुर ढाल, मलूकपुर चौकी होते हुए समापन श्री नौ देवी गवा डेड मंदिर मलुकपुर पर हुआ।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, पार्षद राजेश अग्रवाल, डॉ. अनीश बेग रहे। समिति के पदाधिकारियों ने सिटी सब्जी मंडी पर एक महर्षि कश्यप द्वार व जिले में एक कश्यप पार्क बनाने की मांग की। अशोक यादव, रविंद्र यादव, अनीश अहमद, द्रोण कश्यप, शिवम राज कश्यप, संजीव कश्यप, पंकज, सार्थक आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।