महाराणा प्रताप जयंती पर हुई गोष्ठी, किया नमन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

आंवला। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें लोगों ने उन्हे नमन कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

महाराणा प्रताप जयंती पर  हुई गोष्ठी, किया नमन

आंवला, संवाददाता।वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर गोष्ठी हुई। जिसमें लोगों ने नमन कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।महाराणा प्रताप जयंती पर नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, सभासद प्रवीण सिंह, नवीन सिंह, राजकुमार सिंह, चन्द्र भान सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें अरविंद चौहान, शिवम प्रताप, योगेंद्र चौहान, गोपाल सिंह, शिवकुमार सिंह, कवित सिंह, बबलू प्रधान, जितेंद्र सिंह, ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर में में भी महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह चौहान उनके जीवन के बारे में बताया तथा सपना, विशांत, अखिलेश तथा दिव्यांशु ने भाषण, कविता एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।