ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसैनिटाइजर छिड़काव पर निगम में छिड़ी महाभारत, भूख हड़ताल की धमकी

सैनिटाइजर छिड़काव पर निगम में छिड़ी महाभारत, भूख हड़ताल की धमकी

नगर निगम के सुपरवाइजर और भाजपा पार्षद के बीच अनबन सैनिटाइजर छिड़काव पर निगम में छिड़ी महाभारत, भूख हड़ताल की...

सैनिटाइजर छिड़काव पर निगम में छिड़ी महाभारत, भूख हड़ताल की धमकी
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 10 Aug 2020 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

वीकली लॉकडाउन में स्वच्छता अभियान को जनता से जोड़ने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के दिशा निर्देश पर अमल अभी शुरू भी नहीं हुआ। सैनिटाइजर छिड़काव को लेकर नोडल अधिकारी एमपीएस राठौर और भाजपा पार्षद सतीश कातिब के बीच महाभारत शुरू हो गई है। पार्षद का आरोप है कि बार बार कहने के बाद भी हॉटस्पॉट इलाके में सैनिटाइजर का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। उनके वार्ड में पक्षपाल हो रहा है। व्यवस्था नहीं सुधरी तो मंगलवार को भूख हड़ताल होगी।

पार्षद ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि वार्ड 23 इंदिरा नगर में पक्षपात किया जा रहा है। वार्ड 23, 50, 67 में निकलने वाले कोविड 19 के केस लगातार निकल रहे हैं। इन वार्डों में लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव करने के लिए नोडल अधिकारी से लगातार शिकायत की जा रही है। मेरे वार्ड में कितनी बार सैनिटाइजर का छिड़काव हुआ इसी सूचना मांगी तो उन्होंने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी। वो अपने इच्छा अनुसार सैनिटाइजर का छिड़काव करा रहे हैं। पार्षद ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इस प्रकरण की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो शासन, प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए अपने कार्यालय पर अकेला भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही है।

उधर, सैनिटाइजर का छिड़काव करने वाले नोडल अधिकारी एमपीएस राठौर का कहना है कि आरोप गलत हैं। हम लिस्ट के मुताबिक सैनिटाइजर का छिड़काव कराते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें