Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMadhav Rao Scindia Public School Concludes Annual Sports Festival Josh 2025 with Exciting Competitions
माधवराव सिंधिया में जोश 2025 का हुआ भव्य समापन

माधवराव सिंधिया में जोश 2025 का हुआ भव्य समापन

संक्षेप: Bareily News - बरेली में माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह 'जोश 2025' सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में चार सदनों के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल्स और ट्रॉफियां प्रदान की गईं, और पाणिनि सदन को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिला।

Wed, 5 Nov 2025 03:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह जोश 2025 का मंगलवार को समापन हुआ। विद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं अंतरसदनीय स्तर पर हुई। इनमें चार सदनों आर्यभट्ट, पाणिनि, गौतम और पतंजलि के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत समूह व एकल प्रतियोगिताएं भी हुईं। प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, थ्रोबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल, 100 मीटर, 200 मीटर, तथा 4x100 मीटर और 4x200 मीटर रिले रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताएं प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक तीनों वर्गों में हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने जोश और टीम भावना का परिचय दिया। समारोह में विजेताओं को प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने मेडल्स, सर्टिफिकेट व ट्रॉफियां प्रदान की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के रूप में सब-जूनियर वर्ग में वेदांगी शंखधर व आद्विक गंगवार (पाणिनि सदन), जूनियर वर्ग में अग्रिमा (गौतम) व आदित्य कोठारी (आर्यभट्ट), थ्रोबॉल में माहिरा फातिमा (पतंजलि) व कुंवर माधवन सिंह (पाणिनि), जबकि सीनियर वर्ग में अनुष्का चौधरी (गौतम) और अविरल शर्मा (पाणिनि) को सम्मानित किया गया। स्पोर्टिंग एक्सीलेंस अवार्ड से रौनक गंगवार (पाणिनि) व अक्षय शर्मा (गौतम) को नवाजा गया। स्पोर्ट्स चैंपियन अवार्ड जूनियर वर्ग में अग्रिमा (गौतम) और लक्ष्य चंदानी (आर्यभट्ट), जबकि सीनियर वर्ग में अनुष्का चौधरी (गौतम) और चित्रांश गंगवानी (पाणिनि) को मिला। सभी खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पाणिनि सदन को स्पोर्ट्स चैंपियन हाउस घोषित किया गया। अंत में स्पोर्ट्स कैप्टन ने विद्यालय ध्वज को सम्मानपूर्वक प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सरकार को सौंपा। प्रबंधक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने ‘जोश 2025’ के विधिवत समापन की घोषणा की।