जोश 2024 में पाणिनि हाउस बना चैंपियन
Bareily News - माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 'जोश 2024' का समापन हुआ। पाणिनि हाउस ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। विभिन्न ग्रुपों में खो-खो, थ्रो बॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के विजेताओं की...

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में खेल-कूद प्रतियोगिताओं के वार्षिक कार्यक्रम ‘जोश 2024 का समापन हुआ। पाणिनि हाउस ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। सब जूनियर ग्रुप में खो- खो में समृद्धि शर्मा व अंजुल यादव, जूनियर ग्रुप खो खो में अनुष्का सिंह व रुद्र चौहान, थ्रो बॉल में तनिष्क अनुकर प्रजापति व आशुतोष शर्मा विजेता रहे। सीनियर ग्रुप खो-खो में अनिका सिंह व अर्नव पंत, थ्रो बॉल में खुशबू यादव व लखविंदर सिंह, बास्केटबॉल में प्रकृति व अनुग्रह शर्मा, वॉलीबॉल में ओमांश विजेता रहे। रौनक गंगवार और शिवांश को स्पोर्टिंग एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। अनुष्का सिंह, मानस कुमार, अनिका सिंह, रुद्रांश शर्मा को इस वर्ष का स्पोर्ट्स चैंपियन घोषित किया गया। प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने बच्चों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सरकार, उप प्रधानाचार्या फराह दीबा हक आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


