ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलू ने पकड़ी रफ्तार, पारा पहुंचा 42 पार

लू ने पकड़ी रफ्तार, पारा पहुंचा 42 पार

राहत भरे मौसम का सिलसिला अब खत्म हो चुका है। सोमवार को लू ने रफ्तार पकड़ी तो पारा भी 42 डिग्री के पार चला गया। इस सीजन का अभी तक का यह सबसे गर्म दिन साबित हुआ। भीषण गर्मी से दो दिनों बाद राहत की...

लू ने पकड़ी रफ्तार, पारा पहुंचा 42 पार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 26 May 2020 02:04 AM
ऐप पर पढ़ें

राहत भरे मौसम का सिलसिला अब खत्म हो चुका है। सोमवार को लू ने रफ्तार पकड़ी तो पारा भी 42 डिग्री के पार चला गया। इस सीजन का अभी तक का यह सबसे गर्म दिन साबित हुआ। भीषण गर्मी से दो दिनों बाद राहत की संभावना है। 28 से 31 मई तक आंधी-बारिश की आशंका जताई जा रही है।

बीते एक हफ्ते से गर्मी ने अपनी आमद दर्ज करा दी है। पिछले तीन दिनों से तो मौसम और भी सख्त होता जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही हवा चली तो लगा कि आज उमस परेशान नहीं करेगी। उमस तो नहीं रही मगर दिन भर चली लू लोगों की परीक्षा लेती रही। घरों में बंद लोग तो कुछ सुकून में दिखे। घर के बाहर कदम रखते ही गर्म लू झुलसाने को तैयार थी। शाम छह बजे तक भी तपिश में कोई खास कमी नहीं आई। दिन भर पंखा-कूलर के सामने ही बैठे रहे। कोरोना के कारण अभी तक लोग एसी चलाने और फ्रिज का ठंडा पानी पीने से परहेज कर रहे थे। अचानक से गर्मी बढ़ी तो परेहज भी टूटने लगा है। हालांकि डाक्टर यही सलाह दे रहे हैं कि कुछ देर के लिए एसी चलाकर तापमान सामान्य कर लीजिए। उसके बाद एसी को बंद कर दीजिए। फ्रिज के ठंडे पानी की जगह मटके का पानी पीना लाभकारी है। यह पानी ठंडा भी रहेगा।

दो दिन बाद राहत की बारिश : रविवार को अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री उछलकर 41.5 डिग्री रहा था। सोमवार को तापमान में दशमलव छह डिग्री का उछाल आया। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री गिरकर 25.9 डिग्री रहा। सुबह सुबह चली ठंडी हवा के कारण यह तापमान गिरा था। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन गर्मी के और बढ़ने की संभावना जताई है। 28 से लेकर 31 मई तक आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इससे बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगेगा। बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। आम की फसल को भी पकने में आसानी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें