Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsLT Grade Exam in Bareilly Special Security and Transport Arrangements for 17 000 Candidates
एलटी ग्रेड परीक्षा के चलते आज जंक्शन पर विशेष चौकसी, बस स्टैंडों पर अतिरिक्त बसें

एलटी ग्रेड परीक्षा के चलते आज जंक्शन पर विशेष चौकसी, बस स्टैंडों पर अतिरिक्त बसें

संक्षेप:

Bareily News - एलटी ग्रेड परीक्षा आज बरेली में हो रही है जिसमें 17 हजार परीक्षार्थी शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 30 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। परिवहन निगम ने बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की है ताकि अभ्यर्थियों को यात्रा में कोई परेशानी न हो। सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीमें तैनात रहेंगी।

Dec 06, 2025 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

एलटी ग्रेड का एग्जाम आज शनिवार को है। बरेली में 17 हजार परीक्षार्थी हैं। ऐसे में जंक्श्न पर शुक्रवार की रात ही युवाओं की भीड़ पहुंचने लगी। शनिवार को परीक्षा छूटने के बाद ट्रेनों में भीड़भाड़ अधिक होगी। इसलिए जंक्शन पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये हैं। 30 पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त डयूटी लगी है। परिवहन निगम ने भी परीक्षा को देखते हुए पुराना बस स्टैंड और सेटेलाइट पर 20-20 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। जिससे अभ्यर्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। जीआरपी आरपीएफ के मुताबिक, एलटी ग्रेड परीक्षा के संबंध में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को विशेष निर्देश मिले हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शुक्रवार की रात से शनिवार की रात तक सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किये हैं। जिसमें आरपीएफ जीआरपी की संयुक्त 30 कर्मचारियों की 15 टीमें लगाई हैं। जो प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट विंडो और पूछताछ केंद्र पर तैनात की गई हैं। शनिवार को जब परीक्षा छूटेगी तो पांच टीमें रेल ट्रैक पर लगेंगी। जिससे ट्रेन में चढ़ने को युवा प्लेटफार्म से कूदकर रेल पटरी पर न पहुंचे। भीड़ नियंत्रित करने को प्लेटफार्म पर रस्सी बांधने की व्यवस्था होगी। जिससे अभ्यर्थी चलती ट्रेनें में न चढ़ें। एनाउंसमेंट सिस्टम पर चार-चार रेल कर्मियों की डयूटी लगेगी। जिससे आने वाली हर ट्रेन की यात्रियों को समय पर सूचना मिलती रहे। आरएम ने चारों के डिपो के एआरएम को भी बस स्टैंडों पर बसों की अतिरिक्त व्यवस्था करने को कहा है। जिससे परीक्षार्थियों के आवागमन में कोई दिक्क्त न आये। सभी सुरक्षित सफर कर गंतव्य को पहुंचें।