ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाजपा नेताओं के बूथों पर खूब खिला कमल

भाजपा नेताओं के बूथों पर खूब खिला कमल

भाजपा नेताओं के बूथों पर कम मतदान हुआ तो तमाम सवाल उठने लगे थे। मतगणना ने भाजपा नेताओं को बड़ी राहत दे दी। बरेली लोकसभा के ज्यादतर भाजपा नेताओं के पोलिंग बूथों पर कमल का दबदबा रहा। भाजपा के टिकट पर...

भाजपा नेताओं के बूथों पर खूब खिला कमल
प्रमुख संवाददाता,बरेलीSat, 25 May 2019 03:19 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेताओं के बूथों पर कम मतदान हुआ तो तमाम सवाल उठने लगे थे। मतगणना ने भाजपा नेताओं को बड़ी राहत दे दी। बरेली लोकसभा के ज्यादतर भाजपा नेताओं के पोलिंग बूथों पर कमल का दबदबा रहा। भाजपा के टिकट पर आठवीं जीत हासिल करने वाले संतोष गंगवार अपने बूथ के सरताज रहे। संतोष गंगवार को अपने बूथ पर 578 वोट मिले। जबकि दूसरे उम्मीदवार 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शहर, कैंट, भोजीपुरा और मीरगंज के भाजपा विधायकों के बूथों पर सबसे अधिक वोट भाजपा को मिले। 

भाजपा नेताओं ने कार्यालय पर मनाया विराट जीत का जश्न

बरेली लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार संतोष गंगवार को रिकार्ड 565270 वोट मिले हैं। बीजेपी में गुटबाजी को लेकर चर्चाएं जोरों पर थीं। बीजेपी नेताओं के पोलिंग बूथों पर मतदान का आंकड़ा भी कम रहा था। कम मतदान होने से बीजेपी नेताओं की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। मतगणना के आंकड़ों ने बीजेपी नेता और संगठन को बड़ी राहत दी है। बीजेपी के नेताओं का बूथ मैनेजमेंट ने सबको पछाड़ दिया। संतोष गंगवार से खफा रहने वाले कैंट विधायक और वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के पोलिंग बूथ पर भी सबसे अधिक वोट भाजपा को ही मिले। राजेश अग्रवाल का पोलिंग बूथ विष्णु बाल सदन में था। यहां भाजपा को 631 वोट मिले। जबकि दूसरे उम्मीदवार 50 का अंक भी नहीं छू सके। 

बरेली लोकसभा सीट से भाजपा के संतोष गंगवार जीते

संतोष ने अपने बूथ पर बनाया रिकार्ड 

भाजपा उम्मीदवार संतोष गंगवार ने बीबीएल के कमरा (6) में मतदान किया था। यहां संतोष गंगवार को 578 वोट मिले। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को प्रवीन सिंह ऐरन को  64 और गठबंधन उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार को सिर्फ 46 वोट मिले। 

गठबंधन-कांग्रेस को भाजपा ने हराया, बाकी को नोटा ने

बहोरन और अरुण-डीसी अपने बूथ पर पास 

भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल के बूथ एमबी इंटर कालेज के कमरा नंबर 4 में भाजपा सबसे आगे दौड़ी। यहां संतोष को 424, प्रवीण ऐरन को 36 और भगवत को सिर्फ 33 वोट मिले। शहर विधायक अरुण कुमार का एमबी इंटर कालेज के कमरा नंबर में 5 पोलिंग बूथ है। यहां भाजपा को 410, कांग्रेस को 24 और गठबंधन को 13 वोट मिले। मीरगंज विधायक डीसी वर्मा भी परीक्षा में पास में हो गए। खलीलपुर इंटर कालेज के कमरा नंबर 2 के बूथ पर भाजपा सब पर भारी रही। डीसी वर्मा के बूथ पर 327 वोट संतोष गंगवार को मिले। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार ऐरन को 23 और गठबंधन प्रत्याशी भगवत को 76 वोट मिले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें