ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली में किस तरह मनाया गया करवाचौथ, देखिए तस्वीरें

बरेली में किस तरह मनाया गया करवाचौथ, देखिए तस्वीरें

सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवाचौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को चांद निकलने पर करवा पूजन किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत...

1/ 4सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवाचौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को चांद निकलने पर करवा पूजन किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत...
सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवाचौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को चांद निकलने पर करवा पूजन किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत...
2/ 4सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवाचौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को चांद निकलने पर करवा पूजन किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत...
सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवाचौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को चांद निकलने पर करवा पूजन किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत...
3/ 4सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवाचौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को चांद निकलने पर करवा पूजन किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत...
सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवाचौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को चांद निकलने पर करवा पूजन किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत...
4/ 4सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवाचौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को चांद निकलने पर करवा पूजन किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत...
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 18 Oct 2019 02:14 AM
ऐप पर पढ़ें

सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवाचौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को चांद निकलने पर करवा पूजन किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत संपूर्ण किया। इस अवसर पर शहर के कई मंदिरों में विशेष पूजन का आयोजन किया गया और महिलाओं ने सामूहिक करवाचौथ उपासना की।

सुहागिनों ने करवाचौथ की तैयारी बुधवार को ही शुरू कर दी थी। पहले हथेली पर मेहंदी से पिया का नाम रचाया। इसके बाद गुरुवार को भोर होते ही व्रत की तैयारी शुरू कर दी। दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को पूजा स्थल सजाकर वहां विधिविधान से करवा माता का चित्र स्थापित किया। माता की चौकी के चारों ओर फूलों की सजावट की गई। शुभ मुहूर्त में करवाचौथ पूजन आरंभ हुआ। इससे पहले व्रती महिलाओं ने सोलह शृंगार किया। मंदिरों में भी करवाचौथ पूजन का खास इंतजाम किया गया था। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर, माधवबाड़ी स्थित रामायण मंदिर में महिलाएं पूजा की थाली लेकर पहुंचीं। करवाचौथ की कथा सुनी और फिर विधिविधान से पूजन किया। रात में जैसे ही चंद्रमा निकला महिलाओं का उल्लास कई गुना बढ़ गया। चंद्र दर्शन करने के बाद महिलाओं ने चलनी में पति का चेहरा देखा। राजेंद्र नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में भी व्रती महिलाओं ने करवाचौथ पूजन किया।

--

हिन्दुस्तान आठवां फेरा ने पतियों को किया प्रेरित

बरेली। वरिष्ठ संवाददाता

करवाचौथ पर हिन्दुस्तान के आठवां फेरा अभियान को शहरवासियों ने खूब सराहा। कई लोगों ने पत्नियों के साथ करवाचौथ का व्रत रखा और पूजा की। हिन्दुस्तान आठवां फेरा अभियान को प्रेरित करने वाला बताया और कहा कि पति-पत्नी एक-दूसरे को सम्मान दें तो जिंदगी की कई परेशानी खुद ही दूर हो जाएंगी।

पत्नी के साथ रखा व्रत : भाजपा के पूर्व महानगर उमेश कठेरिया ने पत्नी के साथ करवाचौथ का व्रत रखा। उन्होंने पूरा दिन घर में बिताया और पूजास्थल सजाने में पत्नी की सहायता की। रात में पति-पत्नी ने साथ में करवाचौथ पूजन किया। उमेश कठेरिया ने बताया कि वह कई वर्षों से करवाचौथ व्रत रख रहे हैं। इस बार हिन्दुस्तान के अभियान आठवां फेरा ने इस भावना को और जीवंत कर दिया है।

पत्नी का व्रत पर निभाया साथ : हिन्दुस्तान के आठवां फेरा अभियान से प्रेरित होकर कूर्मांचल नगर के राजेश मिश्रा ने करवाचौथ का व्रत रखा। खास बात यह है कि राजेश और शुभ्रा की शादी को 19 वर्ष हो चुके हैं। पहली बार उन्होंने पत्नी की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। राजेश मिश्रा इंडियन ऑयल में कॉन्ट्रैक्टर हैं। गुरुवार को वह पत्नी के साथ करवाचौथ पूजन के लिए पिथौरागढ़ से बरेली आए। पूरा परिवार उनके व्रत की बात को सुनकर पहले तो अचरज में पड़ गया। मगर राजेश ने जब आठवां फेरा के बारे में बताया तो सब को उन पर गर्व हुआ।

पत्नी के साथ व्रत रख जताया प्रेम : ग्रेटर आकाश कॉलोनी में रहने वाले हरिओम राठौर ने पत्नी सीमा के साथ करवाचौथ का व्रत रखा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के अभियान आठवां फेरा ने उनको और पूरे परिवार को बेहद प्रभावित किया। अगर पति-पत्नी के रिश्ते में भरोसा हो, सम्मान और अधिकार हो तो कभी विवाद की स्थिति ही नहीं आएगी। बीते कई सालों की तरह इस बार भी उन्होंने पत्नी के साथ करवाचौथ का व्रत रखा। साथ ही आठवां फेरा का संकल्प दोहराया।

वीडियो कॉल से किया पिया का दीदार : करवाचौथ पूजन के वक्त कई व्रती महिलाओं के पति शहर से बाहर थे। इन महिलाओं ने हाईटेक तरीके से अपना व्रत संपूर्ण किया। चंद्रमा दर्शन और पूजन के बाद महिलाओं ने वीडियो कॉल कर पति का चेहरा देखने के बाद व्रत तोड़ा। चांद दिखते ही कई जगह जमकर आतिशबाजी हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें