ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशLok sabha election Result 2019 Live : छठे राउंड में भी बरेली-आंवला से भाजपा आगे, खबर में जानें किसको कितने मिले वोट

Lok sabha election Result 2019 Live : छठे राउंड में भी बरेली-आंवला से भाजपा आगे, खबर में जानें किसको कितने मिले वोट

लोकसभा चुनाव की मतगणना में बरेली का छठा राउंड पूरा हो चुका है। छठे राउंड में भी बरेली सीट से भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर गठबंधन से भगवत सरन गंगवार हैं। वहीं कांग्रेस से...

Lok sabha election Result 2019 Live : छठे राउंड में भी बरेली-आंवला से भाजपा आगे, खबर में जानें किसको कितने मिले वोट
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 23 May 2019 11:25 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव की मतगणना में बरेली का छठा राउंड पूरा हो चुका है। छठे राउंड में भी बरेली सीट से भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर गठबंधन से भगवत सरन गंगवार हैं। वहीं कांग्रेस से प्रवीण सिंह ऐरन तीसरे नंबर पर हैं। आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप भी आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी उनके प्रतिद्वंदी रुचिवीरा दूसरे नंबर हैं तो कांग्रेस से सर्वराज सिंह तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। सभी प्रत्याशी मीडिया सेंटर से लेकर कार्यकर्ताओं तक घूम घूम कर चुनाव पर चर्चा करते दिख रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

बरेली छठा राउंड

  • संतोष गंगवार-भाजपा-39257
  • भगवत सरन गंगवार- गठबंधन 28756
  • प्रवीण सिंह ऐरन- कांग्रेस -4872
  • अब तक गिने गए वोट- 71971

आंवला छठा राउंड

  • धर्मेंद्र कश्यप-भाजपा-28477
  • रुचिवीरा- गठबंधन 26100
  • सर्वराज सिंह- कांग्रेस- 5352
  • अब तक गिने गए वोट- 61302
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें