ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव 2019 : देश-विदेश से पढ़-लिख कर हुए मशहूर पर मतदान से रहे दूर

लोकसभा चुनाव 2019 : देश-विदेश से पढ़-लिख कर हुए मशहूर पर मतदान से रहे दूर

बड़े-बड़े घरों के ड्राइंग रूम में बैठकर देश के लोकतंत्र पर लंबी चर्चा करने वाले कथित बुद्धिजीवी मतदान के दिन पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंचते। देश-विदेशों में महंगी शिक्षा हासिल करने वाले ये वोटर लोकतंत्र...

लोकसभा चुनाव 2019 : देश-विदेश से पढ़-लिख कर हुए मशहूर पर मतदान से रहे दूर
आमोद कौशिक,बरेलीTue, 16 Apr 2019 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़े-बड़े घरों के ड्राइंग रूम में बैठकर देश के लोकतंत्र पर लंबी चर्चा करने वाले कथित बुद्धिजीवी मतदान के दिन पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंचते। देश-विदेशों में महंगी शिक्षा हासिल करने वाले ये वोटर लोकतंत्र में भागीदार बनने से बच रहे हैं। तमाम जागरूकता अभियान बरेली के पॉश इलाकों में फ्लॉप साबित हुए। बरेली शहर व कैंट में 54 % मतदान से अधिक नहीं हुआ। दोनों ही विधानसभाओं में अच्छे पढ़े-लिखे वोटर रहते हैं। सियासी चर्चाओं में अक्सर इनको देखा जा सकता है। बरेली कैंट में सिविल लाइंस और रामपुर गार्डन जैसे तमाम पॉश इलाके आते हैं। रामपुर गार्डन में 2017 के विधानसभा चुनाव में बमुश्किल 29% मतदान हुआ। सिविल लाइंस में भी 40% वोट का आंकड़ा पार नहीं हो सका। राजेंद्र नगर व बृजलोक समेत कई पॉश कालोनियों के लोग वोट डालने को पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंचे। बरेली की सभी विधानसभाओं के 335 पोलिंग बूथों को चिह्नित हैं। जहां 50% से कम मतदान हुआ था।

लोकसभा चुनाव 2019 : एक पते पर 976 वोट, बरसों से कर रहे लोकतंत्र को सपोर्ट

335 पोलिंग बूथों पर 50% से कम मतदान

2017 के विधानसभा चुनाव में 335 पोलिंग बूथों पर 50 % से कम मतदान हुआ। इनमें बरेली शहर के 131 और कैंट के 100, बहेड़ी के 4, मीरगंज के 11, भोजीपुरा के 6, नवाबगंज के 30, बिथरी के18, आंवला के 22 पोलिंग बूथ हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 : तीन सरकारें बदल गईं पर पूरा नहीं हुआ बैराज

शहर में यहां सबसे कम मतदान (2017)

कन्या पाठशाला निकट केंद्रीय जेल 29.73 %
सेंट फ्रांसेज स्कूल, संजय नगर 39.44 %
बांके बिहारी कंम्युनिटी हॉल, राजेंद्र नगर 39.42 %
सरस्वती विद्या मंदिर, बृजलोक कालोनी 37.37 %
सूरजभान पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर 36.36 %
मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, टीबरी 36.79 %
हार्टमैन कॉलेज, शास्त्रीनगर 31.38 %
सुशीला गिरीश स्कूल 32.18 %

 

50 फीसदी से कम मतदान वाले 335 पोलिंग बूथ चिह्नित कर लिए गए हैं। इन बूथों के मतदाताओं की जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर और गांव जागरूकता के लिए खास अभियान प्लान कर लिया गया है। उसपर अमल शुरू हो गया है।

सत्येंद्र कुमार, सीडीओ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें