Bareily News: रंजिशन तालाब की मछलियां जहर देकर मारने का आरोप, नामजद मुकदमा
Bareily News: -- मछली पालक गेंदन लाल के तालाब में रंजिशन जहरीली दवाई डालकर मछलियां मार दी गईं। सुबह को जब गेंदन तालाब पर पहुंचे तो मृत मछलियां तालाब में उतरा रही थीं

Bareily News: मछली पालक गेंदन लाल ने आरोप है कि उनके तालाब में रंजिशन जहरीली दवाई डालकर मछलियां मार दी गईं हैं। इस मामले में गेंदन लाल ने बहादुरपुर करोड़ गांव के सत्यपाल पर मछलियों को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गेंदन की तहरीर पर सत्यपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिथरी थानाक्षेत्र के गांव टहाताजपुर निवासी गेंदनलाल ग्राम सभा गोपालपुर नगरिया अनूप में मछली पालन करते हैं। सात साल पहले उनके नाम तालाब आवंटित हुआ था। लोन लेकर मछली पालन करते हैं। आरोप, 31 जुलाई की रात किसी ने तालाब में जहरीली दवाई डाल दी। जिससे मछलियों की मौत हो गई।
अगली सुबह पांच बजे जब वह तालाब पर पहुंचे तो काफी मछलियां तड़प रही थीं। काफी मर चुकी थीं। आरोप है, बहादुरपुर करोड़ गांव का सत्यपाल उनसे रंजिश मानता है, उसने ही तालाब में जहरीली दवाई डालकर मछलियों को मार दिया है। गेंदन लाल की तहरीर पर आरोपी सत्यपाल के खिलाफ धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


