Bareily News: आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं, घरों में लगे बिजली उपकरण फटे
Bareily News: क्योलड़िया। धीमरी गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से

Bareily News: क्योलडिया/नवाबगंज,(बरेली) संवाददाता। धीमरी गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। बिजली गिरने की घटना इतनी तेज थी कि कई घरों के बिजली मीटर और पंखे ब्लास्ट हो गए। दीवारों में दरारें आ गईं और आसपास खड़े पेड़ भी झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में तीनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धीमरी निवासी पंकज सिंह की पत्नी साक्षी देवी, सुखनंदन की पत्नी सोमवती उर्फ प्रेमवती और रक्षाबंधन पर शाहजहांपुर से मायके आईं राजेश्वरी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं।
तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से घरों के बिजली मीटर और पंखे फट गए। कुछ घरों की दीवारों में दरारें भी आ गईं। आसपास के पेड़ झुलस गए। हादसे के बाद परिजन घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। राजेश्वरी देवी और प्रेमवती को नवाबगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि साक्षी देवी का इलाज क्योलडिया के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।


