Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsLegal Dispute Escalates into Violence Between Advocate and Youths in Nawabganj
बाइकों में हुई भिड़ंत, युवकों ने अधिवक्ता को पीटा

बाइकों में हुई भिड़ंत, युवकों ने अधिवक्ता को पीटा

संक्षेप:

Bareily News - बाइकों में हुई भिड़ंत, युवकों ने अधिवक्ता को पीटा बाइकों में हुई भिड़ंत, युवकों ने अधिवक्ता को पीटा बाइकों में हुई भिड़ंत, युवकों ने अधिवक्ता को पीटा

Dec 01, 2025 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

नवाबगंज। पीलीभीत हाईवे पर नवादा गांव के मोड़ के पास एक अधिवक्ता और युवकों की बाइक में टक्कर हो गई। अधिवक्ता ने विरोध किया तो दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। बाद में अधिवक्ता और उनके साथियों ने मारपीट करने वाले युवकों की सीएचसी पहुंच कर पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक अधिवक्ता तहसील में विधि कार्य करते हैं। सोमवार को वह अपनी बाइक से तहसील आ रहे थे। पीलीभीत हाईवे पर नवादा गांव के मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें अधिवक्ता व दूसरी बाइक पर सवार युवक भी चोटिल हो गए। इसका अधिवक्ता ने विरोध किया तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। बाद में युवक अपना इलाज कराने सीएचसी चले गए। उधर, अधिवक्ता भी साथी को साथ लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां उन्हें मारपीट करने वाले युवक दिखाई दिए। इस पर अधिवक्ता और उसके साथियों ने उनकी खूब पिटाई की। उनमें से एक युवक ने डॉक्टर के कमरे में बंद होकर खुद को बचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। बाद में एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार, सचिव पुष्पाल सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल सहित दर्जनों अधिवक्तों ने थाने पहुंच कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव को तहरीर दी। वहीं घायल युवक ने भी अधिवक्ता और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक टकराने पर अधिवक्ता और युवकों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। दोनों पक्षों ने कोई भी कार्रवाई न करने की बात लिख कर दी है।