Bareily News: बेटी के अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
Bareily News: बेटी के अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज बेटी के अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Bareily News: नवाबगंज। गांव परोथी निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव समूहा निवासी युवक के खिलाफ धमकी देने, अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर परेशान करने, अनुसूचित जाति उत्पीड़न और आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।परोथी की मीना देवी ने तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री स्वाती की शादी दो माह पहले हुई थी। आरोप है कि गांव समूहा निवासी यूनिस पुत्र पप्पू उनकी बेटी और बड़ी बेटी को फोन कर गंदी गालियां देता है। पति को जान से मारने की धमकी देता है। शिकायत पर भी उसने हरकतें नहीं छोड़ीं। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उनकी पुत्री के ससुराल वालों के मोबाइल पर स्वाती के गलत फोटो और वीडियो भेज दिए, जिससे ससुराल पक्ष उसे छोड़कर चला गया।
इससे उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान है और आत्महत्या को मजबूर हो रही है। आरोपी लगातार फोन कर जान से मारने तथा जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी यूनिस पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, एससी/एसटी एक्ट तथा आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


