लाठी चार्ज से नाराज अधिवक्ताओं का तहसीलदार को ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

फरीदपुर, संवाददाता। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज से नाराज फरीदपुर

लाठी चार्ज से नाराज अधिवक्ताओं का तहसीलदार को ज्ञापन

फरीदपुर, संवाददाता।लखनऊ में अधिवक्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज से नाराज फरीदपुर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर घोर निंदा की है। अधिवक्ताओं में इसे लेकर भारी रोष है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार अजय सिंह को दिया है। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में मांग की कि लखनऊ में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच करवा कर निर्दोष अधिवक्ता साथियों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाए, अधिवक्ता साथियों के बैठने के लिए चैंबरों की व्यवस्था भी की जाए।

उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शुक्ला एडवोकेट, रविंद्र सिंह राठौर एडवोकेट, प्रेम नारायण मिश्रा एडवोकेट, अनिल मिश्रा एडवोकेट, ब्रह्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट, श्रवण एडवोकेट, अजीत प्रताप सिंह, श्याम सिंह, अनूप नारायण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता हे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।