कचहरी परिसर में वकील से मारपीट, आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - कचहरी परिसर में वकील से मारपीट, आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा कचहरी परिसर में वकील से मारपीट, आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

नवाबगंज। कचहरी परिसर में एक दुकान पर शिकायती पत्र टाइप कराने आए दबंग से दुकानदार का विवाद हो गया। वकील ने उनमें बीचबचाव कराया तो दबंग ने वकील से मारपीट की। वकीलों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।शनिवार को कचहरी परिसर में दबंग शिकायती पत्र टाइप कराने पहुंचा। रुपयों के लेन-देन को लेकर उसका दुकानदार से विवाद हो गया। एक वकील ने दोनों में समझौते की कोशिश की। नाराज दबंग वकील पर हमला बोल उनकी पिटाई कर दी।वकील के मुंह में चोट लग गयी। तहरीर घायल वकील की ओर थाना नवाबगंज में दी गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


