Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsLabor Dies After Falling from Tree While Cutting Branch in Bithari Chainpur

बिथरी में पेड़ से गिरकर श्रमिक की मौत
संक्षेप:
Bareily News - बिथरी चैनपुर के गांव नौगवा हर्षा पट्टी में श्रमिक महेंद्र पेड़ की टहनी काटते समय गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। यह हादसा गांव के प्रधान...
Sep 10, 2025 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
फरीदपुर/बिथरी चैनपुर। बिथरी चैनपुर के गांव नौगवा हर्षा पट्टी में पेड़ की टहनी काट रहा श्रमिक जमीन पर गिर गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गांव के प्रधान उपेंद्र कुमार अपने घर के सामने पेड़ की टहनी छंटवाने के लिए गांव के 32 वर्षीय महेंद्र को मजदूरी पर लाए थे। वह पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहे थे। इसी दौरान महेंद्र नीचे गिर गए। गंभीर घायल महेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को महेंद्र ने दम तोड़ दिया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




